Friday, November 05, 2021

अयोध्या। सियाराम कथा। AYODHYA | SIYA RAM KATHA | DIWALI IN AYODHYA


अयोध्या- सियाराम कथा












हुआ राम सीता का ऐसा मिलन !

देख कर रह  गए सब उनको मगन । 

रूप का एक सागर  माँ जनक नंदनीं 

और कमल नयन अपने  श्री राम जी । । 


हुआ ब्याह राम जी का सीता के  संग 

पर संजोग ऐसा , मिला चौदह साल का वन !

सिया राम संग लक्ष्मण भी वन को चले । 

छोड़ कर मोह , माया और अयोध्या को तज  । । 


रोते बिलखते सभी वियोग में रह गए ,

 रघुपति  पर अपने वचन से न डिगे । 

किया पालन माँ की आज्ञा का जो ,

फिर न किया संकोच किसी बात को । । 


आयी बिपदा बड़ी ही वनवास में ,

देखा रावण ने मैथिलि  को जब कुटिया में  । 

धरा रूप भिक्षु का तब दुष्ट ने ,

अपहरण किया देवी का दशानन ने  । ।  

 
 अंत को अपने खुद लंकापति  ने न्योता दिया ,
 
श्री राम की महिमा को जो अनदेखा किया  । 


 राम सन्देश बैदेही  को श्री हनुमन ने दिया 

राघव  की मुंदरी को माँ  तक पंहुचा दिया  । 

पा के मुंदरी माँ सिय प्रस्सन  हो  गयी ,

हाल सुनके श्री राम का भाव विभोर हो गयी  ।  । 


वनवास में भक्त हनुमान , श्री राम से मिले ,

और भक्तो में प्रभु के परम भक्त  हो  गए  । 

बानर सेना ने नामुमकिन को मुमकिन किया ,

और समुद्र में भी  राम सेतु बना दिया  ।  । 


जो बोया रावण ने वो उसे काटना पड़ा ,

अपनी सोने की लंका को खोना पड़ा  । 

पायी मुक्ति , जो प्राण प्रभु ने हरे !

अन्याय को न्याय के आगे पछताना  पड़ा  ।  । 


घमंड रावण का आखिर टिक न सका 

और बुराई को भलाई के आगे झुकना पड़ा  । 

विभीषण  लंका का राजा बना ,

साथ देके प्रभु का वो भी तर गया  ।  । 


राह तकते जिनकी आँखे थकी 

जानकी माँ उनसे मिलने  चली ,

राम प्रभु भी सीता की ओर चले 

मिलने की ख़ुशी अपने मन में लिए । । 


कारवां चल दिया फिर अयोध्या की और 

फहराता रहा पताका श्री राम चारो और  । ।  । 

घर - घर दीप जले और मनी दिवाली ,

हर चेहरे पे आयी एक मुस्कान पुरानी  । । 


समाप्त  हुआ अयोध्या नगरी का इंतज़ार यहाँ ।  । 

जब सियाराम सियाराम हरसू होने लगा । । ।  । 

 
       ******************









 सियाराम

  


17 comments:

  1. Jai siya ram 🙏🙏🙏🙏
    Outstanding Katha 🙏

    ReplyDelete
  2. Siya bali ram chandra ki
    Jai 🙏🙏

    ReplyDelete
  3. 🙏 जय श्री राम 🙏

    बहुत बढ़िया....💛💛

    ReplyDelete
  4. Jai Sita Ram 🙏🙏👌🏻👌🏻🤗🤗❤❤

    ReplyDelete
  5. राम राम जी बहुत सुंदर बहुत आनंद का अनुभूति हुई l

    ReplyDelete
  6. कुछ ही शब्दो मे भगवान लिलाओ का रामायण ही पिरो दिया। बहुत सुंदर

    ReplyDelete
  7. Jai siya ram 🙏🙏
    Bahut sundar katha likhi hai aapne Anand aa gaya 😍

    ReplyDelete
  8. अदभुद व्याख्या 👏👏❤️

    ReplyDelete
  9. U cvrd all, I read it thrice..too good..Jai SiyaRaam

    ReplyDelete
  10. One of your best poems ever. In few lines puri ramayan🙏

    Dilpreet

    ReplyDelete
  11. JAI SIYARAM

    Thanks to all known friends and unknown friends of mine for liking my poetries. :))


    ReplyDelete

Favourites

क्या अब भी इम्तिहान है ! #Hindi Poetry on life

Life   इम्तिहान है  ये कैसा एहसास है के दर्द भी अब रास है  बोझल है आँखें थकान से न जाने किसकी आस है  कह रही है झुकते उठते  खुद से ही ऐतराज़ ह...